फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने किया विंध्याचल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक उत्तर द्वारा विंध्याचल परियोजना का दौरा कर आरएंडएम बजट एवं उसके उपयोग पर पुनरावलोकन बैठक की।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक उत्तर केके सिंह व एसएमसी सदस्यों का स्वागत विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि परस्पर आदर एवं विश्वास जो कि एनटीपीसी की मूल मान्यताओं का एक अहम अंग है। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना में सर्वाधिक उजागर होता है। के के सिंह ने विंध्याचल कर्मचारियों की टीम भावना की सराहना की और उन्हें विभिन्न प्रकार के पुरस्कार गोल्डेन पीकाक अवार्ड फॉर सस्टेनिबिलिटी, ग्रीन टेक गोल्ड फॉर सेफ्टी, स्वर्ण शक्ति फॉर सीएसआर और सीएसआर हेतु पीआरएसआई नेशनल अवार्ड, जो हाल ही में एनटीपीसी विंध्याचल ने जीता है, के लिए बधाई दी। बैठक में विंध्य चिकित्सालय की डॉ विजया मूर्ति ने एईडी इन्स्टूमेंट, जो कि विंध्य चिकित्साल्य द्वारा क्रय की गई है, पर एक प्रस्तुति दी। विंध्याचल परियोजना द्वारा इस तरह की पहल प्रथम बार की गई है, इसका उपयोग कार्डिएक अरेस्ट के दौरान फस्र्ट एड के रूप में किया जाता है। यह इन्स्टूमेंट विंध्य चिकित्सालय के अलावा प्लांट एवं प्रशासनिक भवन में भी उपलब्ध रहेगा। क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक उत्तर के के सिंह ने पुनरावलोकन बैठक के दौरान इस इन्स्टूमेंट को लांच किया तथा महाप्रबंधक मानव संसाधन उत्तम लाल को सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें