फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मुक्ति मार्च में हिस्सा लेंगे पांच सौ किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नई दिल्ली के संसद भवन मार्ग पर 30 नवंबर को होने वाले किसान मुक्ति मार्च आंदोलन में जिले के पांच सौ से अधिक भाकपा माले कार्यकर्ता जाएंगे। सोमवार को यह जानकारी देते हुए माले के राज्य कमेटी सदस्य बिगन राम गोड़ ने बताया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां, कारपोरेट घरानों के पक्ष में तथा देश के किसानों, मजदूरों, आदिवासियों के खिलाफ हैं। देश का किसान, गरीब, मजदूर परेशान है। सरकारी कर्ज और फसल के किसान ऋण जाल के भवर में फंस कर आत्म हत्या करने के लिए किसान मजबूर हो रहे हैं। इसलिए देश के काफी संख्या में किसान, मजदूर, आदिवासी संगठन संसद मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें भाकपा माले का भारतीय किसान सभा किसान मुक्ति के आंदोलन में भाग ले रहा है। बताया कि दिल्ली के लिए 28 नवंबर को पांच सौ किसान, आदिवासी जिले से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें