ओबरा। ओबरा पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के तहत सोमवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की गई। अध्यक्ष सहित सात पदों पर अब कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। रविवार को कुल 22 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिसमें उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिपांकर ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। चुनाव अधिकारी डॉ. राधाकांत पांडेय ने जानकारी दिया कि अब अध्यक्ष पद के लिए अभिनेष यादव, अभिषेक सेठ और हिमांशु यादव, उपाध्यक्ष के लिए अक्षय पांडेय, दीपक कुमार एवं परमेंद्र, महामंत्री पद के लिए सौरभ सिन्हा, शुभम सिंह एवं सुंदरम मिश्रा, पुस्तकालय मंत्री के लिए दीपू शर्मा और करिमूल जमा अंसारी मैदान में हैं। वहीं, संकायों में कला के लिए पवित्र कुमार जायसवाल, राहुल कुमार पांडेय, राजू एवं शुभम मिश्रा, वाणिज्य संकाय के लिए अनंतदत्त पाठक और हरज्योति सिंह मोंगा साथ ही विज्ञान संकाय के लिए आशीष कुमार, आशुतोष कुमार चौबे, गिरवर प्रसाद यादव एवं धर्मेंद्र कुमार चुनाव मैदान में हैं।