फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सीखे स्काउट गाइड के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर । शिवम संकल्प इंटर कॉलेज बकरीहवा में आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार की सायं विविध कार्यक्रमों के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य देवनरायन सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों द्वारा रस्सी, लाठी, चादर का प्रयोग कर टेंट बनाना, बिना बर्तन भोजन तैयार करना, खेल कूद, बौद्धिक, शारीरिक क्रिया, गीत आदि का अवलोकन कर अभिभूत हो गए । मुख्य अतिथि ने बच्चों के स्काउड गाइड प्रशिक्षण के कार्यक्रम को देख विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। वहीं, बच्चों के मनोबल को भी बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रकाश पांडेय ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में हमेशा अच्छे कार्य तथा अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह के इस मौके पर विद्यालय परिवार के अलावा क्षेत्र के भारी संख्या में संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें