फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावाली पर पांच दिन तक बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दीपावली पर बैंको में पांच दिन तक अवकाश रहेगा। इसको देखते हुए लोगों ने लेन-देन से जुड़े कामकाज को निबटाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। रविवार को एक दिन का अवकाश देने की स्थिति में जवाब दे रहे एटीएम, इन पांच दिनों में किस हद तक साथ देंगे, इसकी भी चिंता लोगों को सता रही है।
विज्ञापन

सऊामान्यतया दीपावली पर बैंक तीन दिन के लिए बंद श्हते हैं। इस बार तीन दिन के अवकाश के साथ ही दूसरा शनिवार और रविवार पड़ने से लगातार अवकाश के दिनों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सात नवंबर को दीपावली का अवकाश रहेगा। आठ नवंबर को गोवर्धन पूजा, नौ नवंबर को भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती का अवकाश रहेगा। 10 नवंबर को दूसरा शनिवार तथा 11 नवंबर को रविवार का दिन होने के कारण बैंको के शटर बंद मिलेंगे। इन पांच दिनों में अगर कैश की जरूरत पड़ती है तो एटीएम ही सहारा होगा लेकिन रात ढलते ही एटीएम के गिरते शटर और अवकाश के दिनों में अक्सर जवाब देने वाले एटीएम दीपावली के समय कितना साथ देंगे? कहना मुश्किल है। उधर, लीड बैंक प्रबंधक संतोषी का कहना था कि ज्यादातर लोगों को अवकाश से पहले बैंक से जुड़े कामकाज, खासकर त्योहार की जरूरत को निबटाने की सलाह दी जा रही है। अवकाश के समय एटीएम में पर्यादप्त धनराशि रहे, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। आउटसोर्सिंग के जरिए भी बीच में एक दिन एटीएम में रुपये डलवाने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें