फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में 28 अक्तूबर को होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार सुबह 11 बजे शुरू होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल के 120 और इंटर के 107 कुल 227 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल वाले सभी विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डा. सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि छह कक्ष में परीक्षा होगी। इनमें कक्ष संख्या एक में
रोल नंबर 3110001 से 3110058 रोल नंबर तक परीक्षार्थी बैठेंगे। इसी तरह कक्ष संख्या दो में रोल नंबर 3110059 से 3110094, रोल नंबर, कक्ष संख्या तीन में 3110095 से 3110128, कक्ष संख्या चार में 3110129 से 3110160, कक्ष संख्या पांच में रोलनंबर 3110061 से 3110194 और कक्ष संख्या छह में रोल नंबर 3110095 से 3110227
तक परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटे पहले पहुंचना होगा। आधे घंटे पहले उन्हें कक्ष में प्रवेश दे दिया जाएगा। तय समय पर प्रश्नपत्र वितरण कर परीक्षा शुरू की जाएगी। बताया कि परीक्षा का समय 90 मिनट रखा गया है। सुबह 11 बजे से परीक्षा ली जाएगी। जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन-लाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकरआएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें