फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला कैंडल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने राबर्ट्सगंज में मंगलवार की शाम कैंडल जुलूस निकाला। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करते हुए, मांग पूरी होने तक आवाज बुलंद करते रहने की हुंकार भरी।
विज्ञापन

हाइडिल मैदान से निकला कैंडल जुलूस बढ़ौली चौराहा होते हुए नेहरू पार्क पहुंचा। यहां हुई सभा में समिति संयोजक शैलेंद्र चतुर्वेदी, अध्यक्ष रविभूषण सिंह, उपाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय, शिवम अग्रवाल, सुरेंद्रनाथ मिश्र, आलोक कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं करेगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। मीडिया प्रभारी रवींद्रनाथ चौबे, जयप्रकाश राय, रवींद्र कुमार सिंह, अंकित, शशांक चतुर्वेदी, पवन कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राजेश द्विवेदी, मनीष शर्मा, शिव बहादुर सिंह का कहना था कि सरकार कर्मचारियों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर धीरेंद्र पति त्रिपाठी, सुनील कुमार सिंह, ज्योति, आरती, सुनीता, संध्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें