फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें-मुन्ने बच्चों ने कविता से किया आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर । एनटीपीसी रिहंद परियोजना में हिंदी पखवाड़ा के तहत आवासीय परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय रिहंदनगर के प्राचार्य एल शाह ने बच्चों की कविताओं की प्रशंसा की। कहा कि बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कार्यक्रम की समाप्ति पर उन्होंने केंद्रीय विद्यालय, सेंट जोसेफ व डीएवी विद्यालय के पांच-पांच विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में डीएवी, सेंट जोसेफ एवं केंद्रीय विद्यालय के कक्षा एक से तीन तक के 155 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय के सुदर्शन प्रियदर्शी प्रथम, शिवांशु द्वितीय तथा करण सिंह तृतीय रहे। अतिथि एवं भावना मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। सेंट जोसेफ के विजेता प्रतिभागियों में अक्षिता शर्मा पहले, कृति कुमारी दूसरे तथा आशुतोष गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। प्रविधि पांडेय व अभिक जायसवाल सांत्वना पुरस्कार से नवाजे गए । डीएवी पब्लिक स्कूल के विजेताओं में आशीष यादव, चारुस्मिता व प्रशांत कुमार शाही क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे । प्रियांशु कुमार सिंह व रोशन कुमार सांत्वना पुरस्कार के विजेता रहे। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन गुलाब शंकर सिंह व डीएस त्रिपाठी ने किया। संचालन सहायक प्रबंधक राजभाषा व जनसंपर्क मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें