फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा-रांची राष्ट्रीय मार्ग पर अतिक्रमण का प्रयास विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। औड़ी मोड़-शक्तिनगर फोरलेन सड़क निर्माण की जद में आने वाले लगभग 200 से अधिक दुकानदारों में पीडब्लूडी की नोटिस दी गई है। इसके बाद दुकानदारों ने सोमवार को रीवा-रांची राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे औड़ी से लेकर दुल्लापाथर तक कब्जा करने का प्रयास किया लेकिन वन विभाग ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पीडब्लूडी के अधिकारियों की एक टीम औड़ी मोड़ से शक्तिनगर फोरलेन सड़क निर्माण में आने वाले गतिरोध के मद्देनजर दौरा किया । इस दौरान उन्होंने सड़क के किनारे वर्षों से आबाद दुकानदारों को चेतावनी दी कि समय रहते यदि वह अपना अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो बुलडोजर लगा कर अतिक्रमण गिराया जाएगा। उस दिन सामान भी निकालने की मोहलत नहीं दी जाएगी। इसके बाद दुकानदारों ने रोजी-रोटी के लिए सोमवार की अपराह्न रीवा-राची राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे औड़ी से लेकर दुल्लापाथर तक बास-बल्ली गाड़कर कब्जा करने का प्रयास किया लेकिन हरकत में आए वन विभाग की टीम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत देते हुए बांस बल्ली को उखाड़ फेंका। रेंजर दिनेश सिंह ने बताया कि सोमवार की सायं कुछ लोगों ने सूचना दी थी कि औड़ी मोड़ के समीप मुख्य मार्ग के किनारे वन विभाग की जमीन पर दर्जनों लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर सूचना दी गई।
इनसेट...
दुकानदारों की बढ़ी चिंता
अनपरा। औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन सड़क निर्माण में लगभग 200 से अधिक दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं, जो वर्षों से पटरियों के किनारे वाहन मिस्त्री, पान की गुमटी, गैरेज, भोजनालय बनाकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। फोरलेन निर्माण की जद में आने के कारण उन्हें रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है। औड़ी से लेकर शक्तिनगर तक मुख्य मार्ग पर आबाद इन दुकानदारों के समक्ष अब कहां जाए की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें