सोनभद्र। संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को रोग से बचाव की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने शरीर की साफ-सफाई जैसे बाल, नाखुन, मुख की सफाई एवं ब्रश करने और हाथ धोने के सही तरीके आदि की जानकारी दी। परिचर्चा के दौरान विद्यार्थियों के द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सवालों का जवाब चिकित्सकों द्वारा दिया गया। डॉ. सर्वजीत कुमार ने कहा कि स्वस्थ सोनभद्र जागरूक सोनभद्र मुहिम का उद्देश्य जनपद वासियों स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता का प्रसार करना है। कहा कि विद्यार्थियों को टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप एवं मोबाइल का कम प्रयोग करने की सलाह दी। कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के अभाव में जनपदवासी बिमारियों से ग्रस्त हो रहे है। सरकार की प्रधानमंत्री जन औषधि योजना तथा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजनाओं आदि की जानकारी भी दी।