फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल कृष्णशिला परियोजना के जीएम गेट पर क्षेत्रीय बेरोजगारों को परियोजनाओं में 80 प्रतिशत प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर सोनांचल संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन कर परियोजना के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संयोजक रोशन लाल यादव ने कहा कि सोनांचल के मूल निवासियों को एनसीएल परियोजनाओं में संविदा के तहत कार्य करा रही कंपनियों में भी रोजगार नहीं दिया जा रहा है, जो परियोजना के अधिकारियों की स्थानीय लोगों के प्रति उदासीनता की मंशा को जाहिर कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय बेरोजगार रोजगार के अभाव में दरबदर की ठोकरें खा रहा है, जबकि श्रमिक हजारों किमी दूर से आकर यहां कार्य कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिनकी जमीनें परियोजना को स्थापित करने में गई हैं, वह भी आज रोजगार के लिए भटक रहा है। उन्होंने परियोजना प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 80 प्रतिशत प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्रीय युवाओं को अविलंब नौकरी नहीं दी गयी, तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। कृष्णशिला परियोजना के जीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पुष्पेंद्र चौधरी, कृष्ण गोपाल, दिलीप गुप्ता, संजय दूबे, नीरज यादव, अमर पांडेय, जय प्रकाश यादव, अंजू खान, गिरिजा, अरुण यादव, शिवम चौरसिया, गोलू सिंह, संजय निषाद, शिवम गिरी, मुन्ना, राजेश, राज नयन गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें