फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम का ट्रांसफार्मर जला, पानी की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन ग्राम पंचायत में लोगों को शुद्ध पानी की आपूर्ति के लिए टंकी लगी है। यहां लगा ट्रांसफार्मर पिछले करीब एक माह से जला पड़ा है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने आए नए ट्रांसफार्मर को जल निगम पानी टंकी परिसर के पास जमीन पर उतार कर छोड़ दिया है। इससे गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन

सरकार की मंशा को बिजली विभाग इस कदर नजर अंदाज कर रहा है कि क्षेत्र में करीब एक माह से जल निगम का ट्रांसफार्मर जलने के बावजूद अब तक बदला नहीं गया। क्षेत्र में पेयजल के लिए एकमात्र विकल्प कोन स्थित जल निगम है जो वर्तमान समय मे पांच गांव को पेयजल मुहैया कराता है। यहां का ट्रांसफार्मर जले करीब एक माह हो चुका है लेकिन कोई भी अफसर उसे ठीक कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। सदर विधायक भूपेश चौबे के हस्तक्षेप पर ट्रांसफार्मर तो आ गया, लेकिन उसे अब तक नहीं लगाया गया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने उस ट्रांसफार्मर को जमीन पर हफ्तों से छोड़ रखा है। ग्रामीणों ने डीएम से ट्रांसफार्मर लगवाकर पानी की आपूूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें