फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत बढ़ौली में शुक्रवार को रहवासियों ने पंचायती राज विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से नाबदान का पानी सड़कों पर बह रहा है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी समस्याओं की तरफ डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वार्ड आठ के रहवासी अरविंद दूबे, मनीष पाठक, रोशन सोनी ने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने से नाबदान का पानी सड़कों पर फैल रहा है। मजबूरी में लोग गंदे पानी में से आ-जा रहे हैं। कहा कि सबसे अधिक छोटे-छोटे बच्चों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही है। घरों के आसपास गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरों के काटने से लोगों को मलेरिया समेत अन्य गंभीर बीमारियां होने लगी है। साफ-सफाई न होने से गंदगी फैली हुई है। पूर्व में कई बार जिला प्रशासन को जलनिकासी के नाली का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। संतोष चौबे, पंकज चौबे, राम सूरत यादव, भरत, प्रेम यादव शेखर शर्मा ने कहा कि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नही हुई तो रहवासियों के साथ उग्र प्रदर्शन करेंगे। राजेश गुप्ता, गोपाल सेठ, धनश्याम सेठ, बलराम चक्रवर्ती।, पंकज, महेंद्र द्विवेदी, प्रकाश सोनकर ,राजू जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें