फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी, राबर्ट्सगंज, घोरावल, नकटू (बीजपुर) में द्वितीय चरण में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुुमार सुमन ने बताया कि प्रवेश के लिए सूची दुद्धी संस्थान के सूचना पट्ट पर चस्पा है और विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध भी सूची उपलब्ध है। दुद्धी, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज के चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश दुद्धी संस्थान में ही हो रहा है। नकटू बीजपुर के प्रशिक्षार्थियों का प्रवेश उनके स्वयं के संस्थान नकटू बीजपुर में हो रहा है। ऐसे अभ्यर्थी जिनका चयन सूची में नाम है, वे अपने सभी अभिलेखों एवं निर्धारित शुल्क के साथ संस्थान में आकर प्रवेश करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें