फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ग्राहियों का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार से स्वच्छता ग्राहियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा सभाकक्ष में शुरू हो गया। यहां वक्ताओं ने स्वच्छता ग्राहियों को उनके कार्य और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने कहा कि स्वच्छता ग्राहियों का शौचालय बनवाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण में सावधानी बरतनी होगी। जो गांव ओडीएफ हो गए हैं, वहां कोई भी व्यक्ति खुले में शौच करने न जाए। इसमें आपकी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। जहां शौचालय बनाए जा रहे हैं, वहां ग्रामीणों को प्रेरित कर उसका उपयोग करने को कहें। जिन ग्रामीणों ने शौचालय नहीं बनवाए हैं, उनको शौचालय बनवाने के लिए भी प्रेरित करें। डीपीआरओ ने कहा कि जो लाभार्थी स्वयं शौचालय बना ले रहा है, उसको तत्काल 12 हजार का चेक दिलवाना सुनिश्चित करें। बैठक में एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा, डीपीसी अनिल केशरी, किरन सिंह, सत्य प्रकाश दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें