ओबरा। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में बुधवार की शाम को ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया को लेकर खनन विभाग की टीम ने बिल्ली खनन क्षेत्र का दौरा किया। मौके पर ज्येष्ठ खान अधिकारी एके दास ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार खनन क्षेत्र का विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। खान विभाग की टीम के खनन क्षेत्र में पहुंचने से हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं खान विभाग की टीम ने निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना का भी दौरा कर निरीक्षण किया। टीम में खनन सर्वेक्षक योगेश शुक्ला, खनन निरीक्षक जीके दत्ता शामिल थे।