फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-आंधी से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पिछले दिनों सोनांचल में आई आंधी और बारिश से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम अमित कुमार सिंह ने तीनों तहसील के एसडीएम को अविलंब प्रभावित लोगों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उपजिलाधिकारियों के निर्देश पर कानूनगो एवं लेखपाल पीड़ितों को चिह्नित करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार की भोर में आई आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। आंधी-बारिश के दौरान राबर्ट्सगंज नगर में कई लोगों को टीन शेड उड़ गए। कचहरी में कई अधिवक्ताओं का बैठने का छाजन उड़ गया। ममुआ निवासी त्रिपुरारी देव का घर आंधी से क्षतिग्रस्त हो गया। करमा थाना क्षेत्र के भरुहां गांव में अशोक के घर का टीन शेड उड़ गया। कोटा ग्राम पंचायत में दर्जनों घरों के टीन शेड उड़ गए। खनन मजदूरों की झोपडिय़ां उड़ गई। म्योरपुर थाना क्षेत्र में आश्रम मोड़, रासपहरी, म्योरपुर, किरबिल, देवरी आदि गांवों में तबाही हुई है। बीजपुर इलाके में कई घरों के टीनशेट उड़ गए। आंधी पानी से फसलों को भी काफी नुकसान हुआ। इसी तरह से अन्य इलाकों में आंधी ने तबाही मचाई। जिला प्रशासन के निर्देश पर कानूनगो व लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में आंधी-बारिश से नुकसान हुए खपरैल के मकान, झोपड़ी, पशुओं की मौत, आंधी की चपेट में घायल लोगों की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को उपलब्ध कराने में लगे हैं। डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि राबट्र्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील के एसडीएम को अविलंब आंधी-बारिश से प्रभावितों लोगों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। नियमानुसार प्रभावितों को मुआवजा मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें