अवैध खनन की जांच कराने की मांग को लेकर शाश्वत मंच का बेमियादी अनशन मंगलवार को पांचवें दिन समाप्त हो गया। एसडीएम राजकुमार और ओबरा थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने अनशनकारियों को 15 दिन में एक जांच कमेटी गठित कर अवैध खनन की जांच कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। इस आश्वासन पर मंच के कार्यकर्ताओं ने बेमियादी अनशन समाप्त करने की घोषणा की। एसडीएम ने सभी अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान मंच के संयोजक श्यामजी मिश्रा, विपुल शुक्ला, अरविंद राय, राजू चौबे, शिवम सिन्हा मौजूद रहे।