ओबरा सी की जद में आ रहे ओबरा बाजार के अस्तित्व को बचाने के लिए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनबारी लाल कंछल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल गुुरुवार को मुख्यमंत्री से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपकर ओबरा बाजार को बचाने की मांग की। मांग उठाई कि सोनभद्र में पचास वर्षों से आबाद ओबरा बाजार को बर्बादी एवं बेरोजगारी से बचाया जाए। व्यापारियों ने बताया है कि विस्तारीकरण के दौरान थर्मल पावर प्लांट की बाउंड्री बाल ओबरा नगर के बीचो बीच आ रही है, जिससे पूरे बाजार के नष्ट होने का संकट पैदा हो गया है। प्रतिनिधि मंडल में रतन लाल गर्ग, ओबरा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गोयल, रमेश सिंह यादव, संतोष सिंह, ईश्वर चंद गर्ग, मुकेश गर्ग, अनिल कुमार जिंदल, मुकेश जैन शामिल रहे।