नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड चार स्थित गुरुद्वारा गली मलीन बस्ती के लोगों ने गुरुवार को नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि कई बार मांग के बावजूद नगर पंचायत ने गुरुद्वारा रोड स्थित मलीन बस्ती में नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई, हैंडपंपों की मरम्मत में अनदेखी की। वार्ड में चारों ओर गंदगी है।गंदे पानी के निकासी के लिए नाली निर्माण अब तक नहीं हुआ। मंच के संयोजक मिथिलेश अग्रहरि ने नगर पंचायत पर धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत सिर्फ कुछ चिन्हित स्थानों पर ही विकास कार्य एवं साफ सफाई करा रहा है। प्रदर्शन में वार्ड चार के सभासद चंद्रावती, दशरथ, बैजनाथ, भोला, मल्लू, सोनू, गुड्डू, हलीम, मुन्नू, चुन्नू, शानू, अजहर, मुन्ना, कलावती देवी, सीता, नीलम शामिल रहीं।