फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों की 4.27 लाख मजदूरी बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों में मजदूरी कर रहे 43 मजदूरों का दो माह की मजदूरी न मिलने से वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। श्रमिकों का 4.27 लाख रुपये मजदूरी बकाया है। हैरत की बात यह है कि जिन मजदूरों का बताया है उन्हें काम से भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन

ऊर्जांचल विस्थापित एवं कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने श्रमिकों की मांगों को संज्ञान में लेते हुए सहायक श्रम आयुक्त, आयुक्त नगरनिगम को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया। यूनियन के अध्यक्ष संजय नामदेव ने बताया कि एक सप्ताह बीत गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसलिए अब श्रमिक लेबर कोर्ट में मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। श्रमिकों ने बताया कि सामान्य श्रमिक को 220 रुपये प्रतिदिन, कारपेंटर को 350 रुपये प्रतिदिन तथा मिस्त्री को 350 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जाता है। न्यूनतम मजदूरी में सामान्य श्रमिक को 275 रुपये तथा कुशल श्रमिक को 360 रुपये भुगतान करने का निर्देश है। न्यूनतम मजदूरी की मांग करने पर श्रमिकों को काम से बाहर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें