फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल ब्लास्ट होने से दो एनसीएल कर्मी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। बीना स्थित कोल परियोजना में सोमवार को केबल ब्लास्ट होने से दो एनसीएल कर्मी झुलस गए। उन्हें स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एनसीएल बीना परियोजना खदान क्षेत्र स्थित सीएचपी में सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे इलेक्ट्रीशियन रामकृष्णा दूबे व सुनील कुमार केबल को दुरुस्त कर रहे थे। केबल को ठीक करने के दौरान ही केबल में अचानक तेज विस्फोट हुआ और वे झुलस गए। घटना के बाद खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारी घायलों के पास पहुंचे और एंबुलेंस से तत्काल उन्हें स्थानीय चिकित्सालय भेजा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही श्रमिकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना किन कारणों से हुई इसका खुलासा नहीं हो सका। डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। एनसीएल बीना परियोजना के स्टाफ अधिकारी योगेश सिंह ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें