कोन। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नकतवार के टोला नैकहा में सोमवार की सुबह बिजली गिरने से राजेश्वर यादव (64) झुलस गया। वह ग्राम नकतवार के टोला नैकहा में अपने घर पर बैठे थे कि अचानक हल्की बारिश के साथ बादल गरजने लगा। इस दौरान उनके घर पर आकाशीय बिजली गिर गयी। जिसके चपेट में राजेश्वर यादव आ गए। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।