श्री एकेडमी विद्यालय पसही में बुधवार को आयोजित सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश सिंह ने सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष व निदेशक अनिल पांडेय व अजय पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्य चंद्रमा प्रसाद, एसके पाठक, विजय शंकर चतुर्वेदी, विजय विनीत तिवारी, केएन द्विवेदी, एसएन पाठक, प्रमोद कुमार, सुनीता द्विवेदी, श्वेता पाठक, पूजा दूबे, रचना मालवीय, वैष्णवी गुप्ता शामिल रही।