राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके घोरावल ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढुटेर में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने नवीन वैज्ञानिक तकनीकी विधि से स्वयं के बनाये गये मॉडलों को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में बच्चों की प्रतिभा और सृजनात्मक योग्यता की प्रमाणिकता का परिचय स्पष्ट हुआ। बच्चों के बनाए गए मॉडल का अवलोकन नीति आयोग की अधिकारी संध्या सिन्हा ने किया।
विद्यालय के रितेश कुमार कनौजिया, सोमदेव मौर्य, संजय चौहान, अजीत मौर्य, अंशु मौर्या एवं श्यामा चौहान ने अपने प्रतिभा से विभिन्न मॉडल जैसे घूमती पेन, हाईड्रोलिक क्रेन, विद्युत मोटर, हाईड्रोलिक जेक, सिरिंज पम्प आदि का प्रदर्शन किया। नीति आयोग (पीरामल फाउंडेशन) की अधिकारी संध्या सिन्हा व बीईओ सुनील सिंह ने प्रदर्शित मॉडलों का अवलोकन करते हुए इसकी सराहना की। इन्होंने बच्चों से इससे और बेहतर मॉडल तैयार करने को कहा। विज्ञान शिक्षक राजकुमार ने भी बाल वैज्ञानिकों के बनाये जा रहे तकनीकी मॉडलों के बारे में विधि पूर्वक बताया। इसके बाद नीति आयोग की अधिकारी संध्या ने विद्यालय का शैक्षिक वातावरण, बदलाव, बच्चों की उपस्थिति एवं रख-रखाव के बारे में जानकारी ली और विजिट कर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह की व्यवस्था व माहौल अन्य विद्यालयों में भी स्थापित हो तो निश्चय ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक यतिनंदनलाल, सहायक अध्यापक राजकुमार, एसएमसी अध्यक्ष ज्ञान दास कन्नौजिया, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनिल चौबे, नीलू सोनकर मौजूद रहे।