फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन संगम आरती में भक्तों का उमड़ा सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोन संगम आरती आयोजन समिति की ओर से माघी पूर्णिमा पर बुधवार को गोठानी सोमनाथ मंदिर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सायं रेणु, बिजुल एवं सोन नदी के संगम तट पर सोन संगम आरती हुई, जिसमें भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयकारे से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

आयोजन समिति के मुख्य संयोजक सुधाकर मिश्र एडवोकेट ने बताया कि गुप्त काशी के नाम से विख्यात चोपन ब्लॉक के गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर के सामने स्थित सोन, रेणु एवं बिजुल नदी के संगम स्थल पर सोन विरासत सातवां चरण कार्यक्रम के तहत सोन संगम आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह भारत स्वाभिमान न्यास के मुख्य संरक्षक साधु सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद गिरीश दत्त गिरी की टीम ने सुंदरकांड पाठ एवं आरती का कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके उपरांत गोपालन एवं उसके औषधीय महत्व पर चर्चा हुई। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। एसडीएम सदर विशाल यादव, ओबरा सीओ कृष्ण गोपाल सिंह, सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक, एसबीए महामंत्री लालता प्रसाद पांडेय समेत भारी संख्या में भक्तों ने सोन संगम आरती किया। मुख्य संयोजक सुधाकर मिश्र ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनपद के लोगों को लुप्त हो रही लोक कलाओं, संस्कृतियों एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों, स्मारकों, किलों आदि के संरक्षण, जीर्णोद्धार के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से उन स्थलों का विकास कराना है, ताकि बदलते परिवेश एवं विकास की दौड़ में पाश्चात्य संस्कृतियों के प्रभाव से उनकी संस्कृति विलुप्त न हो जाए। इस मौके पर अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रधान गुलाब मिश्र, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार सिंह, अतुल पटेल, रामविलास यादव, यतींद्र उपाध्याय, सत्यपाल सिंह तनेजा, झारखंडी मिश्रा, शेषनाथ सिंह, राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें