सोनभद्र (घोरावल)। तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार, विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य हरिशंकर सिंह, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक ने पदाधिकारियों को दायित्व का भान कराया। कहा कि अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था का मूल आधार है। न्याय एक ईश्वरीय कार्य है। प्रत्येक अधिवक्ता का दायित्व है कि वह अपने कार्य को ईमानदारी से निभाए।
मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सच्चिदानंद चौबे को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सच्चिदानंद मिश्रा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धराज सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम राजेंद्र कुमार पाठक ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय सुनील कुमार चौबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष तृतीय दिनेश प्रताप सिंह, महासचिव राजेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष दिनेश दूबे, संयुक्त सचिव प्रशासन उमेश कुमार पाठक, संयुक्त सचिव प्रकाशन अशोक कुमार भारती, संयुक्त सचिव पुस्तकालय ज्ञान प्रकाश चौबे को पद की शपथ दिलाई। संचालन एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य आदिनाथ मिश्रा ने संभाला। इस मौके पर एसडीएम शादाब असलम, नायब तहसीलदार अनिल कुमार वर्मा, रामअनुजधर द्विवेदी, प्रदीप बगडिय़ा, रामनिवास शुक्ला, राजबहादुर सिंह, लालजी तिवारी, डा. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, रमाकांत दूबे, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।