फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड का सत्यापन न होने से नहीं मिल रहा अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज(सोनभद्र)। दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत घिवही में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय के पात्रों का सत्यापन अब तक न हो पाने की वजह से कार्डधारकों को अनाज नहीं मिल रहा है। करीब तीन माह से ग्रामीण कार्ड के सत्यापन होकर आने की बाट जोह रहे हैं। उनका आरोप है कि कोटेदार ने बगैर सत्यापन उन्हें किसी तरह की सुविधा देने से इनकार कर दिया है। ग्राम पंचायत में पात्र गृहस्थी के 517 और अंत्योदय के 103 कार्ड धारक हैं। इनका सत्यापन फार्म भरकर जिला आपूर्ति विभाग को दिया गया है। विभाग की लापरवाही के चलते अब तक सत्यापन नहीं हो सका है। इससे ग्राम पंचायत के कोटेदार को दो-तीन माह से 15 कुंटल राशन विभाग से कम प्राप्त हो रहा है। ऐसे में लाभार्थी ग्रामीणों को राशन नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम नारायण शर्मा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया के साथ फार्म भरकर खाद्यान्न विभाग को दिया गया है लेकिन ज्यों ही बंडल खुला फार्म में लगा ग्रामीणों का आधार कार्ड व पासबुक का फोटो कॉपी गायब मिली, जिससे विभाग से 15 कुंटल सात केजी गल्ला हर माह डीलर को कम प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें