फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट की दिवार काट कर लाखों की चोरी 17-19-20

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के करमा गांव में बीती टमाटर कारोबारी मोती लाल मौर्य के मकान की दीवार काटकर चोर करीब चार लाख नकद और एक लाख का गहने उठा ले गए। रविवार को पीड़ित के मकान से सौ मीटर की दूरी पर लावारिस हाल में चोरी गया बैग, सूटकेेश समेत अन्य सामान मिला। घटनास्थल का थानाध्यक्ष ने जायजा लेकर पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

करमा निवासी मोतीलाल मौर्य टमाटर के थोक कारोबारी हैं। शनिवार की रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद मोती सपरिवार सो गए। अर्द्धरात्रि के बाद चोरों ने किचन की दीवार को काटकर मकान के अंदर प्रवेश कर चोर कमरे में घुस गए, जिसमें संदूक, जेवर समेत अन्य कीमती सामान रखा था, और उस कमरे में कोई नहीं था। चोर संदूक, सूटकेश, बैग को उठाकर मकान से करीब सौ मीटर दूरी पर ले गए। यहां से चोर नकदी, जेवर लेकर भाग गए। रविवार की अलसुबह मोतीलाल की नींद टूटी तो किचन की दीवार टूटा देख होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा ग्रामीणों की भी नींद टूट गई और वे लोग चोरी गए सामानों की तलाश करने में जुट गए। उधर, घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी हरिश्चंद्र सरोज भी पहुंचे। पुलिस को पीड़ित ने बताया कि चोर किसानों को देने के लिए रखा करीब चार लाख नकद, बेटी का सोने का मंगलसूत्र, अंगुठी समेत अन्य जेवरात चुरा ले गए है। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मोतीलाल मौर्य की तहरीर पर गुड्डू समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वादी का कहना है कि गुड्डू उसके यहां काम करता था उसी ने अपने साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कहा कि हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें