फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक की दूकानों पर नायब तहसीदार ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर मेें शुक्रवार को सदर नायब तहसीलदार पवन सिंह और भूमि संरक्षण अधिकारी अर्पणा सिंह ने 11 उर्वरक की दूकानों पर छापेमारी कर स्टाक, रेट बोर्ड, लाइसेंस आदि की जांच किया। इस दौरान अधिकारियों ने एक दूकान से डाई, यूरिया का सैंपल लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने निर्धारित रेट से अधिक दाम पर उर्वरक बेचने वाले दूकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील में नायब तहसीलदारों की अगुवाई में दो सदस्यीय टीमें गठित किया है। शुक्रवार की दोपहर बाद राबर्ट्सगंज नगर में नाबय तहसीलदार और भूमि संरक्षण अधिकारी ने उर्वरक की दूकानों की जांच शुरू किया तो दूकानदारों में खलबली मच गई। कई दूकानों को बंद कर दूकानदार फरार हो गए। नायब तहसीलदार पवन सिंह ने बताया कि सोनभद्र उर्वरक केेंद्र, किसान खाद भंडार, सांई खाद भंडार, मौर्या टेडर्स, विंध्यवासिनी खाद भंडार समेत 11 दूकानों की जांच किया गया। दूकानों से डाई और यूरिया का नमूना जांच के लिए लिया गया है। कहा कि दूकानदारों को दूकानों के सामने रेट लिस्ट लगाने और निर्धारित रेट पर उर्वरक बेचने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को महंगे दाम पर उर्वरक बेचने वाले दूकानदारों को चिन्हित कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराने के साथ ही दूकानों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें