सोनभद्र। समाजवादी पार्टी ने सोनभद्र की एकमात्र नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए फिल्हाल पाटी शीर्ष ने पत्ता नहीं खोला है। पूर्व में टिकट के लिए सपा में हर रोज उतार चढ़ाव होते रहे। वहीं ओबरा में आम आदमी पार्टी ने रिक्की चंद्रा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि राष्ट्रीय और प्रदेश ने राबर्ट्सगं नगर पालिका के चेयरमैन पद के प्रत्याशी के लिए जिला महासचिव हिदायत उल्ला खां का नाम घोषित किया है। इसके अलावा चुर्क-घुर्मा से विमला देवी, घोरावल से जय प्रकाश, ओबरा से सुधा, दुद्धी से अनिल कुमार, पिपरी से श्रीमती विमलेश सिंह और रेणुकूट से राकेश प्रसाद को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है।बताया कि चोपन सीट का अभी पत्ता नहीं खोला गया है। बताते चले कि अभी अभी आम और समाजवादी पार्टी के अलावा भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने किसी अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।