सोनभद्र। शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में हुई। इसमें समान काम समान वेतन की मांग उठाई गई और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विचार किया गया। शिक्षामित्रों को पुुन: सहायक अध्यापक बनाने की मांग हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष वकील अहमद खां ने कहा कि आगामी आंदोलन के लिए शिक्षामित्र एकजुट होकर तैयार रहें। शिक्षामित्र अपना अधिकार हर हाल में लेकर रहेंगे। कहा कि एक लाख 70 हजार बीटीसी प्राप्त शिक्षामित्रों को फिर से सहायक अध्यापक बनाया जाए। नया आदेश से सहायक अध्यापक बनाए जाने तक विकल्प के रूप में शिक्षामित्रों को समान वेतन दिया जाए। सरकार द्वारा जुलाई का वेतन निर्गत करने संबंधी आदेश के बाद सभी समायोजित शिक्षामित्रों का 2016 से सातवें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित अवशेष वेतन के संपूर्ण एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाए। यदि सरकार इन मांगों को पूर्ण नहीं करती है तो संगठन आंदोलन करेगा। बैठक का संचालन अरविंद सिंह ने किया। इस दौरान अजीत सिंह, शशिभूषण त्रिपाठी, विजय कुमार चौबे, मुरारेनाथ कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, दिलीप कुमार त्रिपाठी, विमलेश सिंह, सुरेंद तिवारी, मीना सिंह, बीना मिश्रा, सरिता, पुण्डरिक पांडेय मौजूद रहे।