फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषेधाज्ञा का उलंघन करने वालों पर बरती जाएगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। सावन माह में कांवरियों की निकलने वाली यात्रा में कोई व्यवधान न आने पर पाए, इसके लिए जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा का कड़ाई से पालन कराने की तैयारी की है। निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर धरना-प्रदर्शन करने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए तहसील स्तर पर दो-दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

बताते चले कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार को शिवद्वार में स्थित उमा-माहेश्वर मंदिर, रौप गांव के पंचमुखी महादेव मंदिर, बरैला में भोले शंकर मंदिर, गौरीशंकर शिव मंदिर, कंडाकोट पहाड़ी पर गिरिजा मंदिर समेत अन्य शिवालयों में कांवरिये जलाभिषेक करते है। इसको देखते हुए डीएम ने जिले में आठ जुलाई से आठ अगस्त तक धारा 144 लागू किया है। बावजूद इसके विभिन्न दलों एवं आम लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन कर निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया जा रहा है। इसेे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल एसडीएम को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित करने के लिए दो-दो टीमें गठित करने का निर्देश दिया है। टीमें अलग-अलग भ्रमण कर धारा 144 का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कर एसडीएम को रिपोर्ट देंगी। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। सदर एसडीएम विशाल यादव ने कहा कि निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी धरना-प्रदर्शन करने वालों को भी चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए दो टीमें बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें