चोपन। छह माह का वेतन और दो साल से बोनस एरियर के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पर कर्मचारियों ने आधे घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले छह माह से वेतन न मिलने और दो साल का बोनस एरियर नहीं मिलने से कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। इससे आजिज आकर कर्मचारियों ने सुबह जैसे ही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुला आधे घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि अगर वेतन का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में विजय सिंह, विनीत कुमार, विजय चंद मिश्र, हरिकिशन, दुर्गेंद्र सिंह, राजेंद्र, नागेंद्र, कमलेश, मौली, कृति, प्रभावती आदि शामिल रही।