फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन को फिर से भेजी जाए दुद्धी जिला बनाने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को विधायक हरिराम चेरो के साथ डीएम से मिला। इसमें सदस्यों ने यूपी सरकार द्वारा जिला बनाने संबंधी मांगी गई रिपोर्ट पर प्रशासन की भेजी गई रिपोर्ट पर आपत्ति जाहिर की गई। डीएम से दुद्धी जिला बनाने संबंधी संशोधित रिपोर्ट शासन को भेजने की मांग की गई।
विज्ञापन

संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने डीएम को अवगत कराया कि जिला प्रशासन ने पिछली सपा सरकार में तीन मार्च 2016 के आख्या के आधार पर वर्तमान में भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री को रिपोर्ट गलत तथ्यों के आधार पर भेजकर अपनी जिम्मेदारियों की इतीश्री कर लिया है। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने सोन नदी के दक्षिण के संपूर्ण भू-भाग को सोनभद्र जिला से अलग कर नया दुद्धी जिला बनाने मोर्चा करता रहा है और इसी आशय का ज्ञापन यूपी सरकार को दिया गया था। सदस्यों ने बताया कि नया जिला दुद्धी में तहसील दुद्धी का संपूर्ण भू-भाग एवं राबर्ट्सगंज तहसील का आंशिक भाग जैसे ओबरा, चोपन, कोटा, डाला, जुगैल शामिल है। लेकिन जिला प्रशासन ने ज्ञापन का बिना गंभीरतापूूर्वक अवलोकन किये घोर लापरवाही पूर्वक मात्र तहसील दुद्धी के आंकड़े ही यूपी सरकार को प्रेषित किया गया। इससे जनता में असंतोष है। प्रतिनिधिमंडल में अवधनारायण यादव, दिनेश अग्रहरि, अशोक कन्नौजिया, दिनेश अग्रहरि, हरि, प्रभु सिंह, सत्यनारायण यादव, प्रेमचंद्र यादव, रामख्याल सिंह, उदयलाल मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें