फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता को हुई मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को प्रात: पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रष्ट के योग शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के बीच 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए गहन मंत्रणा कर आवश्यक रणनीति बनाई गई। इसके अलावा योग के जरिए निरोग रहने के गुर साधकों को सिखाए गए। मंगलवार को प्रात: छह बजे से राबर्ट्सगंज नगर में जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पतंजलि योग पीठ के मंडल प्रभारी पीके विश्वास ने कहा कि आयुष मंत्रालय के प्रोटोकाल के तहत अबकी बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग शिविर आयोजित किया जाएगा। योग शिक्षक रवि प्रकाश त्रिपाठी एवं अनीता ने योग साधकों को योग के जरिए निरोग रहने के गुर सिखाए। साधकों को योग प्राणायाम, योगासन, मंडूकासन, अनुलोम-विलोम, कपाल भाती, सूर्य नमस्कार आदि के साथ ही गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय महामंत्र, शांति पाठ एवं ऊं का उच्चारण कराया। सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष पीएन पांडेय एवं योग शिक्षक रामबाबू ने सुबह और शाम के समय अधिक से अधिक संख्या में योग साधकों को शामिल होने को कहा। कहा कि मुख्य आयोजन तियरा विशिष्ट स्टेडियम में 21 जून को होगा। इसके अलावा राबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के साथ ही जिले भर में करीब 25 जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन जगहों पर प्रात: 4:30 बजे से सुबह सात बजे तक योग कराया जाएगा। इसमें हरिद्वार से भी योग प्रशिक्षक आएंगे और लोगों को योग के बारे में विस्तार से बताएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को प्रात: छह बजे से राबर्ट्सगंज के राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज से योग साधकों के जरिए जन जागरुकता रैली निकाली जाएगी, जो समूचे नगर का भ्रमण करने के बाद पुन: कॉलेज पहुंचेगी। सुनील कुमार चौबे, यतींद्र कुमार उपाध्याय, विजय जायसवाल, गिरीश सिंह, चंद्रकांत मिश्रा, रवि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें