फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जिलों के 500 प्रतियोगी लेंगे भाग

Thu, 13 Oct 2016 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल सिंगरौली के स्टेडियम में शुक्रवार को दिनी दिन 29 वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद रीती पाठक करेंगी। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 20 जिलों के करीब पांच सौ प्रतियोगी दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन


 सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगरौली की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के निर्देश मुताबिक सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत द्वारा आयोजित किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम एनसीएल मुख्यालय के स्टेडियम में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अपरान्ह तीन बजे समारोह का शुभारंभ सीधी-सिंगरौली की सांसद रीती पाठक करेंगी। 16 अक्तूबर को होने वाले समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्याभारती महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी मौजूद रहेंगे।

प्रांतीय प्रतियोगिता में महाकौशल प्रांत के मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, शहडोल, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी एवं सिंगरौली  जिले के लगभग पांच प्रतिभागी भैया-बहन भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें