फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 50 किलो रसगुल्ला और गुलाब जामुन फेंकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सहायक आयुक्त के नेतृत्व में नगर के कई मिष्ठानों की दुकानों पर औचक जांच की गई। जांच से बाजार में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने वीआईपी रोड स्थित एक मिष्ठान पर खराब पड़े लगभग 50 किलो रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन को नष्ट कराया। इसके बाद टीम ने चोपन रोड, जैन मंदिर रोड, गैस गोदाम रोड आदि क्षेत्रों के मिष्ठान की दुकानों पर पहुंच खोवा, पनीर सहित कई मिठाइयों की मौके पर ही जांच की। इसके बाद नगर के कई रेस्टूरेंट पर जाकर खाद्य लाइसेंस का निरीक्षण कर मिलावटी सामानों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी। टीम में सहायक आयुक्त सुशील कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, बालेंदु शेखर, मंगल मूर्ति, शरद पाल, प्रमोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें