फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जहां बनती है बिजली, वहीं बांस-बल्ली पर दौड़ रहा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। नगर के वार्ड नंबर 12 में बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। ढीले होकर लटकते तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। करीब डेढ़ दशक से लोग यहां बिजली के खंभों की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार उदासीन बने हैं। यह हाल तब है, जबकि यहां बनने वाली बिजली से प्रदेश का बड़ा हिस्सा रोशन होता है।
विज्ञापन



बजरंगनगर में डिबुलगंज उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। इस टोले में घरों में कनेक्शन के लिए एलटी लाइन आज तक बिछाई ही नहीं गई, मगर लोगों को कनेक्शन दे दिया गया। लोग स्वयं कई सौ मीटर तार बांस बल्ली के सहारे तार दौड़ाकर घरों में बिजली जला रहे हैं। समय-समय पर विभाग के अधिकारियों की ओर से चेकिंग भी की जाती है, लेकिन खंभे लगाने पर किसी का ध्यान नहीं है। वार्ड के अशोक बैसवार, प्रहलाद, उषा देवी, गोपाल मंडल, सुरेंद्र गिरी, परवेज अंसारी, अक्षय गुप्ता, राधेश्याम ने बताया कि हम लोगों का कनेक्शन 15 वर्ष से भी पुराना है। बिजली विभाग ने कनेक्शन तो दिया, लेकिन पोल नहीं लगाया। मजबूरी में हम लोग 500 से 700 मीटर तक अपना केबिल बांस बल्ली के सहारे दौड़ाकर ले गए हैं। आए दिन घटनाएं होती हैं। हर वक्त बड़े हादसाें की आशंका बनी है।
घरों में बिजली सप्लाई के लिए दूर से तार बांस बल्ली के सहारे लाए हैं। दूरी होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या रहती है। कई बार विभाग से खंभे की मांग की गई लेकिन नहीं मिला। - प्रतिमा सिंह।
विज्ञापन




तारों के जाल से आए दिन फाल्ट होता है। इसे ठीक करते-करते कई जगह बीच में ज्वाइंट हो गया है। कटे तारों से हमेशा करंट का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत किए लेकिन समाधान नहीं हुआ। -गीता देवी।



विभाग ने कनेक्शन तो दिया लेकिन बिजली का खंभा और एलटी तार नहीं दौड़ाया। मजबूरी में हम लोगों ने बांस बल्ली के सहारे असुरक्षित तरीके से तार खींचा है। विभाग बेपरवाह बना हुआ है। -शिवशंकर।



अनपरा गांव से नगर बन गया लेकिन हम लोग आज भी गांव वाली जिंदगी गुजार रहे हैं। मोहल्ले में सड़क, पानी सब आ गया है, लेकिन बिजली के खंभे नहीं लगे। कई बार विभाग से लिखित मांग की, लेकिन नहीं मिला। -पिंकू पंडित।
विज्ञापन




जगह चिन्हित कर पोल व एलटी लाइन की मांग भेजी गई है। आरडीएसएस योजना के तहत कार्य कराना है। - अतीकुर्रहमान, एसडीओ, विद्युत वितरण खंड पिपरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें