फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 30 May 2018 11:13 PM IST
sonebhadra news
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बैंककर्मी।
विज्ञापन
दस प्रतिशत वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। जिले में विभिन्न बैंकों की 160 शाखाओं पर ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक आफिसर्स फेडरेशन और आफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले कर्मियों ने ताला जड़कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगाए। कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो वह सड़क से संसद तक आवाज उठाएंगे। उधर, बैंक बंदी से जहां खाताधारक पूरे दिन परेशान रहे। उधर लीड बैंक के प्रबंधक संतोषी के अनुसार हड़ताल से जिले में पचास करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।  सुबह दस बजे राबर्ट्र्सगंज स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा परिसर में बैंक कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक आफिसर्स फेडरेशन के अध्यक्ष मोहित कुमार ने कहा कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया प्रबंधन उनके मांगपत्र के निस्तारण में देरी कर रहा है। सरकार भी बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन समझौते पर उदासीनता दिखा रही है। ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रूमा ने अविलंब वेतन समझौता लागू करते हुए दस प्रतिशत वेतन वृद्धि सुनिश्चित करने की मांग की। कहा कि वेतन समझौता में पर्याप्त वृद्धि के साथ सेवा शर्तों को भी बेहतर बनाए जाए। वेतन समझौते में स्केल वीआईपी अधिकारियों को सम्मानित किए जाने की मांग की। रवि कुमार दत्ता, नीरज कुमार, ओम प्रकाश मिश्र, पीएन शर्मा, विजय शंकर, अजीत कुमार, गौरव यादव आदि का कहना था कि उनकी जायज मांगों की पूर्ति में हीलाहवाली बरती जा रही है। उधर, बैंकों के बंद रहने से खाताधारक तो परेशान हुए ही, माह का आखिरी दो दिन होने के कारण क्लोजिंग से जुड़े लेन-देन को लेकर लोगों को खासी परेशानी हुई। प्रदर्शन में सतेंद्र कुमार, अजय, अनिल कुमार, रामनरेश, शिवशंकर, मोहन सिंह मेहरा, संजीव चौबे, महेश सिंह मेहरा, पारसनाथ राय, श्यामनारायण विश्वकर्मां, रामनारायण, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें