फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

476 लोगों को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आरआर पॉलिटेक्निक कालेज में ठहराए गए लोगों में 866 को शनिवार को थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद शनिवार को रोडवेज की बसों से उनके घर भेज दिया गया। उधर, जिले में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए लोगों में से सर्दी, जुकाम, बुखार आदि की शिकायत पर जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उनमें से 29 और लोगों की रिपोर्ट आ गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव हैं। इस बीच शनिवार को आठ और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 444 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 412 की रिपोर्ट आ गई है। सभी निगेटिव हैं।
विज्ञापन

डीएम एस. राजलिंगम ने राबर्ट्सगंज, घोरावल एवं दुद्धी तहसील के एसडीएम को गैर प्रांतों एवं जिलों से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद रोडवेज की बसों समेत अन्य वाहनों से उनके घरों तक भेजवाने का निर्देश दिया। घर रवाना किए जाने से पूर्व सभी लोगों को भोजन व राशन किट भी दिया गया। शुक्रवार व शनिवार को सुबह तक विभिन्न जिलों से 866 लोग यहां पहुंचे थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी को आर-आर पालीटेक्रिक कॉलेज में रोकवाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया बाहर से आए सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें घर भेजवा दिया गया। बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया जा रहा है। क्वारंटीन अवधि में बाहर निकलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। उधर, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय 444 लोगों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजवा चुके हैं। इनमें से 412 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अभी 32 और लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें