फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार महीने से सड़क निर्माण अधूरा, लोगाें में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी तहसील मुख्यालय से सटे मलदेवा गांव में चार महीने से सड़क अधूरी छोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध जताया। लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई और शीघ्र काम पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

मलदेवा गांव में जिला पंचायत की ओर से करीब 40 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। काम अधूरा छोड़कर ठेकेदार चला गया गया।
ग्रामीण नंदलाल भारती, रामलखन सिंह, श्यामबिहारी, प्रेमसिंह, प्यारेलाल आदि ने कहा कि फरवरी माह से ही डामर वाली करीब एक किमी की नई सड़क पर सोलिंग व भस्सी डालकर ठेकेदार गायब हो गया।
इस पर आना-जाना दूभर हो गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने कहा कि सड़क बनाने को लेकर ठेकेदार व अधिकारियों से संपर्क किया गया है, लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत जिला पंचायत के जेई विनोद वर्मा ने कहा कि डामर वाली सड़क बारिश के दिनों में नहीं बनती है। ठेकेदार को समय से काम कराने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन काम नहीं कराया। अब सितंबर के बाद ही निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें