फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिंडारी के 44 लोगों का बनमहरी की सूची में दर्ज हुआ नाम, जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही राजनीति भी गर्म हो गई है। पिंडारी ग्राम पंचायत के 44 नामों को बनमहरी में दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने असंतोष जताया है। इन नामों को तत्काल काटे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सोनिया देवी और ग्रामीणों ने साजिश के तहत नाम जोड़े जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोगों को वोटर लिस्ट से वंचित कर दूसरी ग्राम पंचायत के लोगों का नाम शामिल करना गलत है। उन्होंने कहा कि गांव के कुछ लोगों की ओर से साजिशन ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि उन्हें चुनाव में इसका लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने बड़े पैमाने पर पंचायत निर्वाचन नामावली की जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मतदान केंद्र 91 और मतदान स्थल 260 प्राथमिक विद्यालय बनमहरी के वार्ड दो, चार, पांच और छह में नाम बढ़ाकर मतदाताओं की संख्या बढ़ा दी है। उन्होंने यह भी कहा कि बीएलओ के भूमिका की जांच भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें