फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4311 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 23 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल का गणित और प्रारंभिक गणित के प्रथम प्रश्र पत्र, गृह विज्ञान और इंटर के संगीत गायन विषय की परीक्षाएं हुईं। पंजीकृत 31409 में से 4311 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर फोर्स एलर्ट रही।
विज्ञापन



जिले के 82 परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े सात बजे से पौने 11 बजे तक प्रथम पाली की परीक्षाएं हुईं। जबकि साढ़े छह बजे से ही केेंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे। केंद्रों पर तैनात परीक्षकों ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया।


डीआईओएस कार्यालय के रामविलास के मुताबिक हाईस्कूल के गणित में 15229 परीक्षार्थी में 13652 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1667 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन



प्रारंभिक गणित में पंजीकृत 3846 में से 2757 शामिल हुए और 1088 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गृहविज्ञान में पंजीकृत 12311 परीक्षार्थियों में से 10755 ने परीक्षा दी और 1555 अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन



इंटर संगीत में 23 परीक्षार्थियों मेंसे एक अनुपस्थित रहा। दूसरी  पाली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटर के संगीत गायन की परीक्षा हुईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें