फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादे पोशाक में घुमेगी 42 टीमें, पकड़ेगी कहां दावत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा दावत देने, मतदाताओं को प्रलोभन देने का कार्य किया जा रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक ने 42 टीमें तैयार किया है। यह टीम सादे पोशाक में आम मतदाता की तरह गांवों में जाएगी और दावत देने वालों पर नजर रखेगी। वहां से साक्ष्य इकठ्ठा करते हुए कार्रवाई के लिए संबंधित थाने में रिपोर्ट देगी। उसी आधार पर दावत देने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में चौथे और अंतिम चरण में 29 अप्रैल को चुनाव होगा। मतदान की तिथिनजदीक आते देख उम्मीदवारों को खुद के पाले में करने के लिए ताकत झोंक दी है। राबर्टसगंज, घोरावल, करमा, नगवां, चतरा, चोपन, कोन, दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पद के कई उम्मीदवारों ने जीत के लिए काफी ज्यादा धन खर्च कर रहे हैं । हालाकि इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस महकमें ने तैयारी तेज कर दी है।
आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों को चिन्हित करने के लिए विशेष टीमें बनायी गई हैं। प्रत्येक थाना क्षेत्र में सादे पोशाक में दो-दो टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में दो पुलिस कर्मी हैं। टीमों को आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए वोटरों को दावत या प्रलोभन देने वाले उम्मीदवारों को चिन्हित कर थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों को सूचित करना है, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

एसपी सुधा सिंह ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीमें आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित करने के लिए लगा दी गई है।निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें