फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बगैर अंगूठा लगाए कार्डधारकों को मिलेगा अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र। पहाड़ी क्षेत्रों के वितरण प्रणाली की दुकानों पर ई-पॉश की मशीनों में लोगों को अंगूठा लगाकर राशन लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए आपूर्ति विभाग ने कोटे की दुकानों पर आईआरआईएस मशीन लगवा दी है। क्योंकि दुरूह, नक्सल और पहाड़ी क्षेत्रों में अक्सर नेटवर्क की समस्या होने से ई-पॉश मशीनों के चलने मेें दिक्कतें हो रही है। आईआरआईएस मशीनों की सहायता से कार्डधारकों के आंखों की रेटिना को स्कैन कर लाभार्थियों को अनाज मुहैया कराया जाएगा।
गौरतलब हो कि राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील के शहरी क्षेत्र में 63 कोटे की दुकान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 730 वितरण प्रणाली की दुकानें संचालित हो रही है। इन दुकानों से करीब 324280 पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक और 60558 अंत्योदय राशन कार्डधारक जुड़े हुए है। शासन स्तर से वितरण प्रणाली व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए सभी कोटे की दुकानों पर ई-पॉश मशीने लगवाई गई है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों के पनारी, बसुहारी, मांची, चननी, पोखरिया समेत अन्य गांवों में नेटवर्क न होने के कारण मशीनेें काम नहीं करती है, इसलिए यहां पूर्व की तरह कार्डधारकों को अनाज, केरोसिन वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा कई दुकानों पर नेटवर्क न होने के कारण कभी-कभार मशीनें चलती है, जिसके कारण कार्डधारकों का अंगुठा नहीं लग पाता और उन्हें अनाज लेने के लिए कई बार वितरण प्रणाली की दुकानों का चक्कर लगाना पड़ता है। इस समस्या से कोर्डधारकों को निजात दिलाने के लिए पूर्व में कुछ कोटे की दुकानों पर आईआरआईएस मशीनें लगाई थी, जो काफी हद तक सफल रही। जिलापूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि कोटे की दुकानों पर आईआरआईएस मशीनें लगा दी गई है। हालांकि पूर्व में कुछ ही दुकानों पर इस मशीन को लगाया गया था। जिन दुकानों पर कार्डधारकों का अुगंठा नहीं लगेगा वहां आईआरआईएस मशीन से लाभार्थियों के आंखों की रेटिना को स्कैन कर उन्हें अनाज दिया जाएगा। इसके लिए सभी दुकानदारों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें