बभनी। बभनी वन रेंज के चैनपुर गांव से सटे जंगल एवं प्लाटेंशन में सोमवार को संदिग्ध हाल में आग लग गई। आग के विकराल रूप धारण करने से हजारों हरे-भरे पेड़ जल गए। ग्रामीणों के सूचना देने के बावजूद वनकर्मी नहीं पहुंचे।
चैनपुर गांव के रहने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि वन कर्मियों को आग लगने की जानकारी दी गई। बावजूद इसके वनकर्मी आग बुझाने के लिए जंगल में नहीं पहुंचेे। लगातार आग का दायरा बढ़ रहा है और बेशकीमती पेड़ भी जल रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ माह पूर्व भी चैनपुर के रानीकोठी पहाड़ पर आग लगने से काफी पेड़ झुलस कर सुख गए थे। जंगल में सुखी हुई जलावनी लकड़ी समाप्त होने से क्षेत्रीय लोगों को भोजन पकाने के लिए जलावनी लकड़ी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी बभनी का कहना है कि सूचना मिली है वनकर्मियो को भेज कर आग को जल्द ही बुझवा दी जाएगी।