अनपरा। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की एक बैठक वाराणसी स्थित कार्यालय में शनिवार को हुई जहां अनपरा निवासी गोपाल प्रसाद गुप्ता को प्रदेश का महामंत्री नियुक्त किया गया ।
भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज कुमार मद्धेशिया ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देगें। इसके लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई । उन्होंने बताया कि पूर्व प्रदेश महामंत्री रमाशंकर गुप्ता को कार्य मे अनियमितता के कारण पद से हटा दिया गया।