फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर स्थित कुशवाहा भवन पर शुक्रवार की शाम होली मिलन और बसंत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संरक्षक उदय नाथ, राजाराम, रामगोविंद कुशवाहा, बालेश्वर सिंह ने शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा के जरिए ही तेजी से तरक्की की जा सकती है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा होली के रंग सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। मजबूत राष्ट्र के निर्माण में सभी की सहभागिता जरुरी है। मोहन कुशवाहा ने कहा कि पंचशील के सिद्धांतों को अपनाकर हम सभी को एक सूत्र में पिरो सकते हैं। घोरावल से आए मनोज, मंगलाचरण, शिवनाथ, नरेंद्र सिंह ने कहा कि होली का रंग लोगों के बीच का गिला-शिकवा खत्म कर नया सवेरा लाता है। पंकज कुशवाहा, शशि वर्मा, डॉ. दिनेश, रविकांत ने समाज के उत्थान के लिए एकता को जरूरी बताया। सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह अतिथियों का आभार ज्ञापित किया और शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया। रानी, अरुण सिंह, बुल्लू, शिवकुमार, धर्मेंद्र प्रधान, छोटू प्रधान, कृष्णानंद प्रधान, ओम प्रकाश मौर्या, अरुण मौर्या, किशोरी सिंह, पीएन सिंह, भागीरथी मौर्या ने भी विचार व्यक्त किए। इसी तरह उरमौरा गांव स्थित एक निजी आवास में महिलाओ का होली मिलन और बसंत उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा नेत्री पुष्पा सिंह ने कहा कि होली सामाजिक एकता-सद्भाव का संदेश देता है। सरोज केशरी और रूबी गुप्ता ने कहा कि वसंत का मौसम हमें गिले-शिकवे भुलाकर मेलजोल वाली राह अपनाने का संदेश देता है। मंजू गिरी ने सभी का आभार ज्ञापित किया। प्रतिमा, कुसुम, साबित सिंह आदि ने होली को सामाजिक समरसता का पर्व बताया। कहा कि इस तरह के पर्व सामाजिक ताने-बाने को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें