फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 पेट्रोल पंपों पर 3.60 लाख लीटर सुरक्षित रहेगा डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। जिला पूर्ति विभाग ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित 120 पेट्रोल पंपों को तीन-तीन हजार लीटर डीजल सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल डीजल मिल सके।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव के लिए घोरावल, राबर्ट्सगंज, दुद्धी और ओबरा विधान सभा क्षेत्र में 939 मतदान केंद्र एवं 475 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 13,24,990 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 7,15,444 पुरुष और 6,09,506 महिला मतदाता शामिल हैं। इनके अलावा 40 अन्य वोटर भी शामिल हैं। चारों विधान सभा क्षेत्र में 1770 बैलेट यूनिट रिजर्व सहित आवश्यकता है, जिसके सापेक्ष 2420 बैलेट यूनिट उपलब्ध है। 1770 कंट्रोल यूनिट के सापेक्ष 1774 उपलब्ध और 1770 पीवी पैट यूनिट के सापेक्ष 1914 उपलब्ध हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स की एक कंपनी जिले में आकर संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर रही है। इनके अलावा 28 जोनल मजिस्टे्रट और 131 सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। इसको देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अग्रवाल ने डीएसओ को पेट्रोल पंपों पर डीजल को सुरक्षित रखवाने का निर्देश दिया है। ताकि चुनाव में लगे अधिकारी और कर्मचारी को जरूरत पड़ने पर तत्काल डीजल मिल सके। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने कहा कि जिले में स्थित 120 पेट्रोल पंपों के मालिकों को 24 घंटे तीन-तीन हजार डीजल सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है। सूचना देने के बावजूद जो पंप मालिक सुरक्षित नहीं रखेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें